विवाहिता को पीटकर बच्चों संग घर से निकाला, तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- कुंडा। कोतवाली के आमामऊ गांव निवासी बबलू सरोज की 35 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आठ सितम्बर सुबह छह बजे वह जानवर बांध ही थी, परिजन उसे जानवर बांधने से मना करने लगे। उसी बात को लेकर उसके पति, सास, ननद ने मिलकर उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीन बच्चों के साथ घर से भगा दिया। पीड़िता गिरिजा देवी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति बबलू सरोज, सास राजपति सरोज, ननद फोटो सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.