विवाहिता को पीटकर जहर पिलाने का आरोप
सीतापुर, अगस्त 21 -- सीतापुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अमबोवा ग्राम पंचायत में विवाहिता को कथित तौर पर पीटने के बाद जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के बालापुर गांव निवासी रामपाल की बेटी सोनी देवी की शादी करीब चार साल पहले इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के अमबोवा ग्राम पंचायत निवासी कमलेश कुमार पुत्र अंबरपाल से हुई थी। महिला का एक साल का बेटा भी है। मायके पक्ष के मुताबिक, गुरुवार को किसी बात को लेकर सोनी का ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.