विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत छह पर केस
गंगापार, अक्टूबर 5 -- दहेज में बुलेट बकी मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के खलिसपुर गांव निवासी मरियम बानो पुत्री स्व. बदरुज्जमा की शादी आठ मई 2025 को मऊआइमा थाना क्षेत्र के किरांव गांव निवासी जीशान के साथ हुई थी। मरियम बानो का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 20 जुलाई 2026 को ससुराल वालों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता मायके पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.