गोंडा, मार्च 6 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के गजाधरपुरवा गांव में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। उसकी बेटी को भी जबरन अपने साथ रख लिया। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पति समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल जारी है। गजाधरपुरवा गांव की पीड़िता पूजा पाण्डेय के मुताबिक उनकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व महेश पाण्डेय पुत्र रामसूरत पाण्डेय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से पति महेश पाण्डेय, सास मीरा देवी, ससुर राममूरत पाण्डेय व देवर मनीष पाण्डेय लडाई-झगड़ा करते व मारते पीटते थे। आरोप है कि आरोपी अपशब्द कहते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.