प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरेशेख टेउंगा निवासी किरन यादव की शादी छह साल पूर्व बाघराय के फूलपुर रामा निवासी लक्ष्मण यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दो बेटे के जन्म होने के बाद उसके पति का संबंध एक अन्य युवती से हो गया। वह किरन को फोन कर धमकाने लगी। पीड़िता ने एसपी से शिकायत के बाद पति लक्ष्मण प्रसाद, उसके घर के रामसुमेर यादव, पुष्पा यादव, राम और लालती यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: दहेज के लिए विवाहिता को छोड़ा, छह लोगों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...