गोरखपुर, जून 26 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के गहिराघाट छपरा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है।

दहेज की मांग सुलह का प्रयास सफल नहीं होने पर गुरुवार रात पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कोरवा गांव निवासी शिल्पी यादव ने तहरीर में बताया कि उनकी शादी 14 फरवरी 2024 को गहिराघाट छपरा निवासी रंजीत यादव से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति रंजीत यादव, ससुर रामनक्षत्र यादव, सास कौशल्या देवी और ननद बिट्टन कम दहेज लाने का ताना देने लगे।

मायके भेजने का दबाव सभी लोग मायके से दो लाख रुपये नकद और एक बाइक...