विवाहिता को तेजाब पिलाने की कोशिश कर एक लाख रुपए मांगने पर मुकदमा दर्ज
उरई, मई 15 -- कालपी। संवाददाता तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इटौरा में विवाहित महिला को कथित रूप से तेजाब पिलाने की कोशिश कर एक लाख रुपए की मांग करने पर पीड़िता के द्वारा सास तथा देवर के खिलाफ थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराया है। इस प्रकरण की विवेचना सब इंस्पेक्टर अनुपम मिश्रा को सौंप गई है। मामले को लेकर पीड़िता रश्मि पुत्री चतुर सिंह निवासी गोरन ने थाने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी शादी ग्राम इटौरा में हुई थी। पीड़िता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि रश्मि के पिता से आरोपियों ने एक लाख रुपए की मांग की और उसको जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- दहेज में बुलेट न मिलने पर विवाहिता को पीटा, जान से मारने की धमकी उसके पिता के द्वारा मांग को पूरा न करने पर सास व देवर अंकित ने मिलकर उसके साथ मारपीट करके तेजाब पिलाकर जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.