बागपत, अप्रैल 15 -- कस्बे की एक विवाहिता का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज की खातिर मारपीट कर उसे घायल कर दिया और तलाक देकर उसे दूधमुही बच्ची के साथ घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कस्बे के सरस्वती नगर मोहल्ले की एक युवती की शादी पांच मार्च 2023 को कैराना में नदीम के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ वर्ष बाद विवाहिता ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद ससुरालियों ने उस पर मायके वालों से दहेज में दो लाख रुपये की नगदी लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद पति ने तलाक देते हुए उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया विवाहित की तहरीर पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मारपीट ...