बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। एक विवाहिता को तलाक दिए बगैर उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने आरोपी पति और अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र निवासी पीड़िता शमा पुत्री इकबाल ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि कुछ साल पहले उसका निकाह मोहल्ला फैसलाबाद निवासी नदीम पुत्र अलीहसन के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल में पति, सास, ससुर, देवर, ननद आदि ससुरालीजन उसके परिजनों द्वारा दिए गए दान-दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में उसके परिवार के एक मकान को अपने नाम पर लिखवाना चाहते थे। मकान की मांग करते हुए आरोपियों द्वारा मारपीट की जाने लगी। उसे गाली-गलौच करते हुए प्रताड़ित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.