रामपुर, मई 22 -- मिलकखानम। गांव निवासी विवाहिता का आरोप है उसका पति बाराबंकी में रहकर चादर बेचने का काम करता है। शुक्रवार सुबह पति की गैर मौजूदगी में जेठ ने उसके साथ गाली गलौज की। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान सास और जेठ ने उसके साथ जमकर मारपीट की। मिलकखानम थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। विवाहिता की तहरीर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...