विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास
पीलीभीत, जुलाई 25 -- बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी फरीन बेगम पत्नी कल्लू ने कोतवाली पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व मुकीम पुत्र नईम खां के साथ निकाह हुआ था। कुछ दन बाद उसके पति की मौत हो गई। तब वह मायके चली आई। करीब एक वर्ष अपने मायके में रहने के बाद मुकीम के पिता घर आए और उसके पिता से बोले तुम अपने बेटी की शादी उसके देवर कल्लू के साथ कर दो। दोनों पक्षों की सहमति पर देवर कल्लू के साथ निकाह करा दिया गया। आरोप है कि बाद में ससुरालीजन छोटी छोटी बातों पर विवाद करने लगे और डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने व फंदा लगा कर मारने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति कल्लू, सास चंदा बेगम, देवर सादाब, देवर तसलीम व देवर लकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.