बांदा, अक्टूबर 2 -- पैलानी। जसपुरा के ग्राम अमारा की महिला को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद जसपुरा थाना पुलिस ने पति, ससुर, जेठ, देवर और ननद समेत 10 ससुरालियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शादी और दहेज की मांग अमारा निवासी ओमवती पुत्री सियाराम प्रजापति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया उसका विवाह वर्ष 2020 में तिन्दवारी के भगौती नगर निवासी रामभवन पुत्र शिवमंगल के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल के लोग कम दहेज का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति रामभवन, ससुर शिवमंगल, जेठ रामबिहारी, देवर रामरतन, श्यामू, रामू, जेठानी विमलेशा, देवरानी बिन्नो देवी और ननद गोल्ही मायके से...