विवाहिता को जान से मारने का प्रयास, केस दर्ज
बगहा, जुलाई 10 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के चानकी गांव में जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए नेशरून खातून ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना 8 जुलाई की है। इसमें पति इरशाद अली, सास सबरून नेशा, ससूर शेख मिस्टर व सौतन मेहरून नेशा को आरोपित किया गया है। आरोप है कि वह अपने बच्चों के साथ घर में बैठी थी। इसी दौरान आरोपित गंदी गंदी गालियां देने लगे। पति इरशाद ने चाकू निकाल कर गर्दन काटना चाहा। लेकिन जब उसने गर्दन बचाया तो चाकू पीठ में घुस गया। वह लहूलुहान होकर चिल्लाने लगी। महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: महिला की हत्या का प्रयास, पांच पर रिपोर्ट प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.