सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र में विवाहिता को मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप सामने आया है। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- महिला की मौत, ससुरालीजनों पर जहर देकर मारने के आरोपघटना का विवरण आजाद कॉलोनी निवासी अन्नु अंसारी पत्नी मेहरबान अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंसूर कॉलोनी निवासी युवक से उसकी बेटी शीजा की शादी 25 मई 2025 को हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर जहरीला पदार्थ पिला दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी फोन पर परिजनों को दी थी। सूचना मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। तहरीर के मुताबिक पीड़िता विवाहिता का तीन ...