गाज़ियाबाद, मई 17 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बच्चे नहीं होने पर ससुराल में विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद थाने में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह सितंबर 2018 में बुलंदशहर की इंदिरा कॉलोनी निवासी कासिम से हुआ था। शादी के बाद उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा, लेकिन उन्होंने सब सहन किया। शादी के आठ साल बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं हुई, जिसके कारण ससुराल वाले उन्हें अपशब्द कहते थे। उनके जेठ, देवर, ससुर और नंदोई ने उनके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। उनसे कहा जाता था कि संतान हो जाएगी। आरोप ह...