विवाहिता को जबरन जहर खिलाया, इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी
देवघर, अक्टूबर 3 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी अजान टोला में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपए दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को कथित तौर पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगा है। गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पीड़िता के पिता के बयान पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शादी का विवरण दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव निवासी सुमन यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वर्ष 2021 में उनकी बेटी की शादी रोहिणी अजानटोला निवासी कन्हैया यादव से हुई थी। कन्हैया के आर्मी में कार्यरत होने की बात भी शिकायत में कही गई है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.