विवाहिता को छत से फेंका, हाथ और कमर की हड्डी टूटी
कन्नौज, अगस्त 23 -- कन्नौज। छिबरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को छत से नीचे फेंककर जान से मारने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला के हाथ और कमर की हड्डी टूट गई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी प्रकाश ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए बताया कि उसने करीब सात वर्ष पहले अपनी बेटी कविता की शादी छिबरामऊ थाना क्षेत्र के सुजातनगर निवासी नानकराम पुत्र जागेश्वर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। आरोप है कि शादी के करीब दो वर्ष बाद पति और ससुरालीजन कविता के साथ मारपीट करने लगे।पति उसे कम सुंदर बताते हुए कम दहेज लाने का ताना भी देता था।काफी समझाने बुझाने के बाद नानकराम विवाद व कविता अपने चार बच्चों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.