विवाहिता को छत से धकेलने में पति पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
फिरोजाबाद, मई 10 -- थाना खैरगढ़ के मक्खनपुर में पिछले दिनों विवाहिता के छत से गिरने के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। मक्खनपुर के गांव नगला बाजदार निवासी सर्वेश कुमार का कहना है कि उसकी भतीजी नीतू की शादी थाना खैरगढ़ के सिरमई निवासी राहुल पुत्र दीवान सिंह के साथ हुई है। नौ मई को शाम सात बजे जानकरी मिली कि भतीजी एवं उसके पति राहुल में पारिवारिक झगड़ा हो गया है। मारपीट में भतीजी को छत से गिरा दिया है तथा सिर में गंभीर चोट आई है। गांव के लोगों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चोट गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर राहुल के खिलाफ पत्नी को जान से मारने की नीयत से छत से फेंकने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.