विवाहिता को छत से गिराया, टूटी रीढ़ की हड्डी
बरेली, जून 1 -- पति के कारोबार के लिए मायके वालों से पांच लाख रुपये न दिलाने पर विवाहिता को धक्का देकर छत से गिरा दिया गया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी और हाथ टूट गया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर की रामनगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सिमरन उर्फ सिम्मी की शादी मई 2025 में भमोरा के गांव हर्रामपुर के राहुल से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति राहुल गुप्ता, जेठ जितेंद्र, जेठानी अनीता, सास दयावती, जेठ का बेटा ध्रुव और उसकी बेटी गौरी उर्फ किट्टू उनकी बेटी को कम दहेज का ताना देने लगे। पति के कारोबार के लिए बेटी पर पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाते थे। 16 अप्रैल को बेटी ने उन्हें फोन करके बताया कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और वह छत पर अकेले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.