विवाहिता को चाकू से हमला कर किया लहूलुहान, गला भी घोंटा
बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- नगर क्षेत्र स्थित बीसा कॉलोनी में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पति ने चाकू से वार कर पत्नी को लहूलुहान कर दिया, जबकि सास ने कुत्ते के पट्टे से उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। नगर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण नगर कोतवाली में गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र निवासी पीड़िता विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उनका विवाह 9 मार्च 2025 को बीसा कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी में मायके वालों ने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें ब्रेजा कार, नकदी व सोने-चांदी के जेवरात दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी और 5 लाख रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.