बगहा, मार्च 21 -- बेतिया। चनपटिया थाना क्षेत्र के टिकुलिया सोनरा टोला में ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट का घर से निकाल दिया है। पीड़िता नवल किशोर प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष श्यामली कमल ने बताया कि मुन्नी देवी की शिकायत पर टिकुलिया सोनरा टोला वार्ड 15 निवासी नवल किशोर प्रसाद, सत्यदेव भगत, कमलावती देवी, संजू देवी, सुभावती देवी, शीला देवी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध करवाई की जाएगी । मुन्नी देवी ने एफआईआर में बताया है कि उसकी शादी 2013 में हुई। उसे छोटे-छोटे चार बच्चे है। पति शराब के नशे में हमेशा उसके साथ मारपीट करते हैं। पति ने मायके वालों से दो लाख रुपये दहेज मांगने के लिए कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.