बदायूं, मार्च 19 -- हजरतपुर क्षेत्र के एक गांव से दहेज के लालच में एक और विवाहिता के उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। गांव दमौजमपुर निवासी नेहा गुप्ता ने पति पिंटू, सास, जेठ और ननद के खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नेहा का विवाह फरवरी 2025 में हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये व बाइक की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर छह मई 2025 को आरोपियों ने उसे पीटकर और उसके जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। थाना हजरतपुर में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...