मुरादाबाद, अगस्त 30 -- ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के ग्राम निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने और पति द्वारा एक साथ तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एक जेठ पर घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने 27 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2025 को नई सराय गेट नंबर-1 कस्बा सहसपुर, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के 15 दिन बाद से ही उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि उसके दो जेठ उस पर गंदी निगाह रखते थे और छेड़खानी करते थे, शिकायत करने पर पति भी मारपीट करता था।पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रार्थना प...