विवाहिता को घर से निकाला, मायके में घुसकर की मारपीट
पीलीभीत, अगस्त 6 -- बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर भंत निवासी कंचन देवी ने एसपी के आदेश पर थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका विवाह 3 दिसंबर 2022 को शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र स्थित ग्राम सिंगापुर नई निवासी हरीओम वर्मा के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति हरीओम वर्मा, सास चम्पा देवी, ससुर प्रेमपाल वर्मा तथा ननद डोली ने अतिरिक्त दहेज में दो तोला सोने की चेन और मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि करीब छह माह पहले ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद 27 जुलाई 2026 को दोपहर करीब एक बजे आरोपी उसके मायके पहुंचे और दहेज की मांग दोहराते हुए उसके साथ मारपीट की तथा घर में रखा सामान और टीवी तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार ने बताया मुकद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.