सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग न पूरी होने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने उसके पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी नीना ने बताया कि उसकी शादी चंडीगढ़ सेक्टर 15-डी निवासी विशाल पुत्र राजकुमार के साथ 24 नवंबर 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसका पति विशाल और सास लक्ष्मी लगातार कम दहेज लाने का ताना देते थे और दहेज में कार व 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नीना के अनुसार 11 मार्च 2025 की रात दोनों ने दहेज की मांग को लेकर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन मायका पक्ष ससुराल पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने बिना दहेज महिला को रखने से इनकार करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.