विवाहिता को घर से निकाला,छह पर केस दर्ज
रामपुर, जून 18 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काशईराम कॉलोनी ज्योति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पटवाई थाना क्षेत्र के बीसरी निवासी राम भजन के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार खर्च किया गया था। आरोप है कि पति के साथ मिलकर ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए मारपीट करते है। विरोध करने पर बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रामभजन,मुन्नी,नन्हें,रवि,पूजा और आकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति समेत चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.