लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, संवाददाता। शादी के बाद दिल्ली में पति और ससुरालवालों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखा गया। गर्भवती हालत में महिला थाने में शिकायत की। सुलह कर पति दिल्ली ले गया,लेकिन प्रताड़ित करता रहा। पति ने घरवालों संग मिलकर उसे बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।आलमबाग के नटखेड़ा निवासी दीपा कोली की शादी 23 जनवरी 2025 को दिल्ली के राहुल कोली से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही राहुल, उसकी बहनों चुम्मन, कोमल, चांदी, पप्पू, कुंवरलाल, वीरू व अजय कोली कम दहेज को लेकर ताने देने लगे। आरोपियों ने मारपीट व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है। इसके बाद भी पति राहुल छोटी-छोटी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.