पीलीभीत, मार्च 17 -- बीसलपुर। बीसलपुर से दवा लेकर गांव लौट रही विवाहिता को गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। बचाने आई उसकी जेठानी की पिटाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता 18 फरवरी को अपनी जेठानी के साथ बीसलपुर से दवा लेकर घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे युवक ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार करने का प्रयास किया। चीखने चिल्लाने पर जब उसकी जेठानी बचाने गई तो पीड़िता व उसकी जेठानी की पिटाई की। जब परिजन शिकायत करने गए तो तमंचा व लाठियां लेकर आ गए और रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी छोटेलाल, गजेंद्रपाल, प्रमोद कुमार, हरिआमे व संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.