पीलीभीत, जुलाई 25 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम झमामनगर निवासी आशा देवी ने एसपी के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम कल्लिया निवासी हरीशंकर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से दो पुत्रियां होने पर ससुराल पक्ष के पति हरीशकर,सास कुसुमा देवी और ससुर विजयपाल के साथ मारपीट करने लगे। दहेज की मांग की जाने लगी। आरोपी पक्ष दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...