कन्नौज, अप्रैल 14 -- ससुराल से मायके गई एक विवाहिता को ससुराली जनों ने कमरे में बंद करके मारा पीटा। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम बिकुपुर छिबरामऊ निवासी संगीता पुत्री कमलेश कुमार ने कोतवाली गुरसहायगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा है कि उसकी शादी तकरीबन एक वर्ष पहले अतुल पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी निवासी सियरमऊ के साथ हुई थी। वह अपने घर से सियरमऊ आती जाती रहती थी। सोमवार को वह अपने घर विकूपुर से सियरमऊ गई थी। वहां जेठ अमित, सुमित व ससुर रमेश चन्द्र व सास ने उसे घर में बन्द करके गाली गलौज करके मारा पीटा और धमकी दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.