फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने कुछ इस तरह का आरोप लगाते हुये कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। उसका विवाह गत वर्ष 7 नवंबर को मुख्यमंत्री विवाह समारोह में हरदोई जनपद के एक युवक के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि परिजनों ने 5 लाख रुपये नगद, बाइक और घरेलू सामान दिया था। इसके बाद भी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता। उसका आरोप है कि 24 मार्च की रात दस बजे उसे कमरे में बंद कर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। किसी तरह से जान बचाकर वह बाहर निकली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.