प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 12 -- नगर कोतवाली के बराछा गांव में सात जून को अजय पांडेय की पत्नी चांदनी के जहर खाकर जान देने के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है। मृतका के भाई जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर इटहरा निवासी नूतन तिवारी के अनुसार, ससुराल के लोग उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। उसके जेवर भी छीन लिया था। उनकी प्रताड़ना के चलते चांदनी ने जहर खाकर जान दे दिया। नूतन तिवारी ने पति अजय पांडेय, सास अमृता, ससुर कृष्ण गोपाल, कमलेश पांडेय, विजय पांडेय और शुभम पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...