विवाहिता के साथ मारपीट में पति समेत तीन पर केस
रामपुर, मई 11 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर निवासी ममता की शादी 13 साल पहले अजीमनगर थाना क्षेत्र के हसमत गंज निवासी चंद्रपाल के साथ हुई थीं। आरोप लगाया कि उसका पारिवारिक विवाद कोर्ट में चल रहा है। जिस कारण वह अपने मायके में रहती है और एक फैक्ट्ररी में काम करती है। नौ मई को वह काम करने के बाद अपने घर वापस जा रही थीं तभी रास्ते में ससुराल वालों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति चंद्रपाल, जेठ तारा चंद और देवर अजय उर्फ कृपाली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.