हापुड़, मार्च 21 -- बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला कटक निवासी एक महिला को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला निवासी ससुरालियों ने जमकर पीटा। पीड़िता को बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। जब वह बच्चों के साथ किराये के मकान में रहने लगी तो पति वहां जाकर भी मारपीट करने लगा। 12 मार्च को पति ने उसके साथ मारपीट की और तमंचा का ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि गोली नहीं चली। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।जनपद बुलंदशहर के थाना बीबी नगर के गांव नगला कटक की पूजा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका विवाह वर्ष 2014 में कुचेसर रोड चौपला निवासी संजीव कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता है और घर का खर्च भी नहीं देता। आरोप है कि पति जुआ खेलने और शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.