विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन पर केस
रामपुर, जुलाई 17 -- गंज थाना क्षेत्र के मौहल्ला बैरियान निवासी नेहा का निकाह छह माह पूर्व शन्नू के साथ हुआ था। दोनों किराए के मकान पर रहते थे। इस बीच विवाहिता गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की बात सुनकर आरोपी मारपीट करने लगे। विरोध करने पर घर वालों ने भी मारपीट शुरू कर दी थी। आरोपी तलाक की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शन्नू,शन्नू की दूसरी पत्नी आशी और शन्नू का साला अरबाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.