विवाहिता के साथ मारपीट और दुराचार का प्रयास
शामली, अगस्त 10 -- जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह निवासी विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को कैराना निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने काफी दान दहेज दिया था। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे तथा 50 गज के प्लॉट, बाइक और नगदी की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था। आरोप है कि जेठ ने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुराचार किया। उसने ससुराल वालों को बताया तो उसके साथ मारपीट की गई। 9 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे उसका जेठ बुरी नीयत से उसके कमरे में घुस आया तथा अश्लील हरकतें करने लगा। वह शोर मचाते हुए कमरे से बाहर आ गई। उसके ससुराल वालों को बताया तो सबने एक राय होकर चुनरी से उसका गला घोटकर जान से करने का प्रयास किया। बाद में वह किसी तरह घर से बाहर आ गई तथा अपने मायके वालों और डाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.