रामपुर, अप्रैल 5 -- दहेज की खातिर एक विवाहिता के साथ मारपीट व देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। साथ ही ससुराल वालों पर विवाहिता ने पेट्रोल डालने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत मिलने पर एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिलक क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी केमरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया करते थे। आरोप एक दिसंबर को वह घर पर अकेली थी तभी उसके देवर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद 14 दिसंबर को उसके पति ने सास व जेठ के साथ मिलकर उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि महिला की शिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.