अमरोहा, अप्रैल 19 -- मंडी धनौरा। विवाहिता के साथ धोखाधड़ी व ससुर के बुरी नजर रखने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला हीरा नगर निवासी पारुल पुत्री सुखबीर सिंह यादव का आरोप है कि गांव बंगौली थाना सिंभावली जिला हापुड़ निवासी जयवीर सिंह यादव पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। बीते 20 वर्ष से वह उसके मोहल्ले में ही रह रहे हैं। उन्होंने अपने पुत्र गौरव यादव की रेलवे में नौकरी लगने की बात कही। उसकी शादी पारुल संग करने के लिए परिजनों के सामने प्रस्ताव रखा। यह भी पढ़ें- विवाहिता के साथ धोखाधड़ी व मारपीट में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जनवरी 2025 में गौरव व पारुल की शादी हो गई। बाद में पता चला कि गौरव नौकरी नहीं करता है। इस बावत पूछे जाने पर उसके साथ मारपीट की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.