विवाहिता के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
गिरडीह, अगस्त 26 -- देवरी। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 साल की विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित आवेदन के आलोक में भेलवाघाटी थाना में शिकायत दर्ज की गई हे। इसी गांव के एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में बताया गया है कि साल 2025 के दिसंबर में युवक के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इधर भेलवाघाटी थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.