विवाहिता के लापता होने का केस दर्ज
फरीदाबाद, जून 29 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने सुनपेड़ की एक 22 वर्षीय विवाहिता के लापता होने के मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवती 26 जून की शाम घर से बिना बताए चली गई थी और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस को दी शिकायत में उसकी बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के छाता क्षेत्र के गांव तामेर निवासी एक युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पिछले करीब दो माह से उनकी बेटी अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर से निकली युवती लापता, पुलिस ने तलाश शुरू की आसपास के थाना क्षेत्रों और रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.