गिरडीह, जुलाई 2 -- बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के बलिया पंचायत अंतर्गत पहरियाडीह टोला गढ़ावा में विवाहिता गुड़िया खातून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए भरकट्टा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोपपूरे मामले की जांच प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भरकट्टा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी एवं मृतका के पति अमीर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी सिलसिले में बुधवार को एसडीपीओ धनंजय राम स्वयं पहरियाडीह टोला गढ़ावा पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी स...