विवाहिता के फांसी लगाने में पति समेत पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर मौरी गांव निवासी कमलेश कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी। उसके 40 वर्षीय बहन अर्चना की शादी 2010 में मुगलपुर तिलाई गांव निवासी धर्मराज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति, सास-ससुर, देवर, देवरानी आदि उसे मारते-पीटते रहे। प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन अर्चना ने तीन अप्रैल को घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति धर्मराज, ससुर शिव बहादुर, सास अज्ञात, देवरानी शशि, देवर संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.