रांची, अप्रैल 30 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सोनाहातू थाना क्षेत्र के बारेंदा निवासी कृष्णा कोइरी ने अपनी पुत्री अंजली कुमारी की मौत के मामले में दहेज प्रताड़ना और हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने दामाद राकेश कोइरी, उसके पिता टूनटून कोइरी और माता मिनिया देवी को आरोपित बनाया है। ज्ञात हो कि 29 अप्रैल को दोपहर अंजली कुमारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति राकेश कोइरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि राकेश के माता-पिता हैदराबाद में रहते हैं, जिसके कारण घर पर अन्य कोई सदस्य मौजूद नहीं था।समाज के लोगों ने कराया अंतिम संस्कार:पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंजली का शव ससु...