गिरडीह, जुलाई 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग विवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किये जाने के मामले में पति को गिरफ्तार किया गया है। मुफस्सिल पुलिस ने आरोपी पति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ निवासी अनिल कुमार उर्फ अनिल कुमार दास को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अनिल को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि अनिल मुफस्सिल थाना कांड संख्या 76/2026 का नामजद अभियुक्त है। बता दें कि इस संबंध में मृतका गौरी देवी के भाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरसिंहरायडीह निवासी कुलदीप कुमार दास के फर्द बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कुलदीप का कहना है कि उसकी बहन ने पति अनिल कुमार, सास कौशल्या देवी, चाचा ससुर महादेव ...