पीलीभीत, जून 13 -- दियोरिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दियोहना निवासी रुचि सिंह पत्नी सुरेंद्र सिंह ने दियोरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसके कमरे में पांच लाख रुपये का जेवर और सात हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। जिसको ससुराल पक्ष के लोगों ने निकाल लिया और कमरे में ताला बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने उसको किसी तरह बचाया। थाना प्रभारी दियोरिया गौतम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...