विवाहिता के अपहरण व हत्याकांड में फरार देवर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। विवाहिता फूलो देवी के अपहरण और हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद आरोपित देवर राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर स्थित घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। सिकंदरपुर थानेदार राकेश मोहन ने बताया कि मामले में पति समेत पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें चार आरोपित को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपित देवर फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बता दें कि बीते 24 जनवरी को महिंदवारा निवासी लक्ष्मी साह ने सिकंदरपुर थाने में अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान 30 जनवरी को आश्रम घाट से अपहृता का बोरी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.