हमीरपुर, अप्रैल 7 -- बिवांर। कस्बा बिवार के बाला मोहाल के भानु प्रताप वर्मा की शादी गत अप्रैल 25 को जनपद महोबा के बघारी गांव के हलकईंया की 22 वर्षीय पुत्री आरती देवी के साथ हुई थी। रात 9:00 बजे करीब महिला खाना खाने के बाद लूडो खेलती रही। इसके बाद अचानक उसको उल्टी व सीने में दर्द होने पर निजी चिकित्सालय में ले गए। डॉक्टर के दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन छानी सीएचसी ले गए है। हालत नाजुक होने पर सदर चिकित्सालय रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव बिवांर ले आए। नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा व एसआई अंकित बैसला पहुंच गए। मृतका के मायका पक्ष में सूचना देने पर परिजन आ गए। दोनों पक्षों की सहमति पर शव को ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया है। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.