हाथरस, अगस्त 1 -- सहपऊ। सहपऊ क्षेत्र के गांव थरौरा में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या एवं साक्ष्य मिटाने के आरोप में नौ नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतक महिला के पिता सुरेश कुमार निवासी गांव जाय, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री निर्मला की शादी 3 फरवरी 2012 को थरौरा निवासी सोरन सिंह के पुत्र अमित कुमार उर्फ जैकी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में फिरोजाबाद न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। न्यायालय के आदेश पर करीब चार वर्ष पूर्व निर्मला दोबारा ससुराल में रहने लगी थी। तहर...