देवरिया, सितम्बर 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। रुद्रपुर उपनगर के शिवाला वार्ड की रहने वाली एक नवविवाहिता की दहेज के लिए हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे सास-ससुर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।शिवाला के वार्ड रहने वाले सुरेश सैनी का पूरा परिवार श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर के पास फूल माला बेचने का काम करता है। सुरेश के दूसरे बेटे राजन सैनी की शादी चार माह पूर्व कुशीनगर जनपद की रहने वाली शोभा सैनी (22) से हुई थी। 13 सितंबर को शोभा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में मायके पक्ष ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने राजन सैनी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अनिल सैनी व रागिनी देवी फरार चल रहे थे। दोनों को घर के पास से ह...