सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- रुन्नीसैदपुर। खड़का पंचायत के वार्ड चार में नवविवाहिता शबनम खातून की हत्या मामले में मृतका के पिता के बयान पर पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की एफआईआर की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र निवासी बीबी इस्मरत के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अप्रैल 2025 में शबनम का निकाह खड़का निवासी मो. सगीर उर्फ टुन्ना से हुआ था। निकाह के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष तीन लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। दहेज न मिलने पर शबनम की हत्या कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...